संवाददाता शेख असलम
गणेश नगर वार्ड नं. 46 अन्नपूर्णा कॉलोनी समुदायिक भवन प्रथम तल का अधूरा निर्माण कार्य प्रारंभ!!
गणेश नगर वार्ड नं. 46 अन्नपूर्णा कॉलोनी समुदायिक भवन प्रथम तल का अधूरा निर्माण कार्य विगत 12 से 13 वर्षो से अधूरा था भवन निर्माण अधूरा होने का मुख्य कारण छत के ऊपर से 11के बी तार गया हुआ था जिससे वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल जी के अथक प्रयास से शासन प्रशासन के द्वारा स्थांतरित कराया किया जिसके पश्चात निर्माण कार्य पुनः शुरुवात हुआ और आज छत ढलाई निर्माण कार्य किया गया है अन्नापूर्णा कॉलोनी का यह सामुदायिक भवन एक मात्र ऐसा भवन है जहां मध्यम परिवारों का बड़ा सा बड़ा कार्यक्रम होते थे जिससे अनेक समस्या होती थी
परंतु अब प्रथम तल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्णतया भवन सुसज्जित होकर आम जनों के जरूरतों को पूर्ण करेगा इस निर्माण कार्य से कॉलोनी वासियों में खुशी की लहर देखने को मिला साथ-साथ वार्ड के सम्मानित वरिष्ठ जन एवं बड़े बुजुर्ग छोटो के द्वारा आगे आकर श्रमदान के रूप में रेत गिट्टी सीमेंट को अपने हाथों पर लेकर छत ढलाई के साक्षी बने। अन्नपूर्णा कॉलोनी सामुदायिक भवन वार्ड के लिए एक बड़ी सौगात है। मोहन राव, प्रेम लाल चौहान, जी वी राव, बी रमेश, नरसिंह मूर्ति, वाई आर राव, आर के मुखर्जी, एन सांजिब, बी एस प्रसाद, बरुण दास, जगन पटनायक, करीम खान, सलीम खान, बुज्जी राव, कृष्णा कांत जायसवाल, नीलम शर्मा, मनोरमा जी, अन्नू, राजा व्यास, राज बंजारे, मोहम्मद अयूब, जोगेंद्र गोयल, सै. इमरान, मनीष पाल, नवीन कुमार, आर्यन मुखर्जी, देवेंद्र लहरे, नूतन तिवारी एवम वार्ड के सम्मानित गणमान्यों की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]