संवाददाता शेख असलम 
बिलासपुर -अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के पूर्व संध्या बिलासपुर पुलिस द्वारा निर्मित आर्यन फिल्म को थाना तोरवा के द्वारा रेलवे स्टेशन में प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगो को दिखाकर जागरूक किया गया । स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग, ऑटो संघ के अध्यक्ष अजय पानीकर उर्फ नान, आटो चालक उपस्थित रहे।
जिन्होंने फिल्म को देखा सराहा, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताए गए बातो और दिए गए संदेश को आत्मसात करने का सभी ने संकल्प लिया। नशा एक सामाजिक
बुराई है, इसके परिणाम और दुष्प्रभाव को फिल्म के माध्यम से सभी करीब से देखा।और नशा से दूर रहने सभी ने संकल्प लिया, नशा नाश का कारण होता है यह संदेश थाना तोरवा के द्वारा लोगो को बताया गया ।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]