संवाददाता शेख असलम
बिलासपुर। राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर चार दिवसीय भारत जोड़ो संदेश यात्रा अलग-अलग वार्डो में 16 जून से जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा की जा रही थी
आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर हरिभूमि चौक से पद पदयात्रा का आगाज किया गया शहर का भ्रमण करते हुए लोगो तक राहुल गांधी जी का संदेश एवं ताना शाह रवैया अपनाने वाली केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कुनीतियो वां बेरोजगारी महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर आम जन तक पहुंचाया गया एवं पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक में समापन की गई जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा भारत जोड़ो संदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत में फैलाए जा रही सांप्रदायिक माहौल को मोहब्बत में बदलने के लिए सम्मानीय राहुल गांधी जी ने जो 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की है उसका परिणाम यकीनन आने वाले वर्ष 2024 के चुनाव में देखने को मिलेगा युवा कांग्रेस जमीनी स्तर में मजबूती से काम करेगी
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधांशु मिश्रा शिबली मेराज खान प्रदेश सचिव ऋषि कश्यप प्रदेश सचिव पुस्पेंद्र साहू जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम जिला शहर उपाध्यक्ष मो अयाज शांतनु मेश्राम भूपेंद्र साहू वकार खान असद खान प्रांकित यादव तरुण यादव सोनू गोरे कलाम खान दीपक रजक साजिद खान एवं सैकड़ों संख्या में युवा कांग्रेस के साथी गण उपस्थित थे।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]