संवाददाता शेख असलम
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर बिल्हा विधानसभा यूथ कांग्रेस के 30 से अधिक युवा कांग्रेसी, सुनील साहू के नेतृत्व में करेंगे नेत्रदान
कल राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के युवा भारी संख्या मे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुनील साहू के नेतृत्व में सिम्स में 4:00 बजे अपना नेत्रदान करेंगे, वहीं पर सुनील साहू ने बताया, कि
राहुल गांधी युवा वर्ग के लिए जो काम कर रहे है, वह सम्पूर्ण भारत मे एक मात्र नेता राहुल गांधी हैं वैज्ञानिक सोचते हैं और अधिक नेतृत्व का अवसर प्रदान करते हैं, उनकी इसी वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मार्गदर्शन पर सुनील साहू भी चल रहे हैं और इसी कड़ी पर वह अपने साथ बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा युवा लोगों के साथ सिम्स मे समय आज 4:00 बजे नेत्रदान करेंगे और अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद पर आसीन होते हैं तो उन्होंने बताया उस दिन वह लोग 200 लोगों से अधिक संख्या में अपना देह दान भी करेंगे जो कि एक ऐसा कार्य है, कि व्यक्ति अपनी जिंदगी में लोगों को कुछ दे या ना दे, मरणोपरांत अपना देह दान करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है
और राहुल गांधी की इस वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुनील साहू अपने अंदर समावेश कर व प्रेरित होकर उनके विचारधारा और मार्गदर्शन में यह पुनीत कार्य का संकल्प लिया है, आने वाले समय में ऐसा ही वह सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर पुनीत कार्य करते रहेंगे, बिल्हा विधानसभा से सुनील साहू ने यह भी कहा है लोगों से अपील की है इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपना नेत्रदान कर किसी दूसरे की जिंदगी में रोशनी लाने की कोशिश करें।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]