संवाददाता शेख असलम 
शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 42 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थाना में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 42 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्लैक फिल्म तीन सवारी बिना नंबर की वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 123 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट के तहत 51 हजार का समय आ गया है। इस प्रकार कुल 165 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]