यमराज बनकर आई हाईवा,
संवाददाता शेख असलम
बलौदा बाजार-भाटा पारा –बुधवार को भाटापारा बस स्टैंड मैं उस समय चीख-पुकार मच गया
जब गिट्टी से भरी एक हाईवा ब्रेक फेल हो जाने की वजह से, अनियंत्रित होकर भीड़ भरे हिस्से में घुसते हुए, अपनी चपेट में मेटाडोर,कार ई रिक्शा, ट्रक और बाइक लगभग आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल के पास जाकर रुकी, एक्सीडेंट इतना भयंकर था,
के चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया, सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, और लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए,
जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, सूत्रों के अनुसार हाईवा का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, सड़क हादसे की वजह से दोनों तरफ जाम की स्थिति निर्मित हो गई,
मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्दी से जल्द घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया, और आगे की कार्रवाई जारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]