*बिलासपुर में दूसरे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का हुआ शुभारंभ*।
*उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर बिलासपुर रामशरण यादव तथा रवींद्र सिंह सदस्य योग आयोग के उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सभापति जितेन्द्र पांडे,पूर्व महापौर राजेश पांडे,मिनोचा कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विकास साहू*,योग केंद्र के संचालिका सुनीता गुप्ता , विकास सिंह सचिव मिनोचा वेलफेयर सोसायटी, रविकांत कुंभकार, प्रभारी अधिकारी योग आयोग, अविनाश दूबे, लीली ठाकुर, सतीश बरेठ, त्रिलोक नागेश, रमा पाण्डेय, मिनाक्षी श्रीवास्तव, रश्मि पाण्डेय,पुनम सिह रुक्मणी मानिकपुरी संजय यादव,राधा मानिकपुरी संगीत मोईना सहित योग साधक गण एवं सोसाइटी के गणमान्य नागरिक भरी संख्या में उपस्थित थे।
पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव ने स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हर व्यक्ति को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।साथ ही निगम क्षेत्र बिलासपुर में और अधिक योग केंद्र खोलने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रवींद्र सिंह जी ने कहा की योग का हमे ज्ञान सतत ऋषि मुनियो से प्राप्त होता रहा है।उनके दिखाये मार्ग मे चल कर लगातार योग कर हम शारीरिक व मानसिक रूप से आज स्वस्थ है।जिवन मे हम सभी को नियमित रूप मे योग कोअपनाना चाहिए । नियमित योग ध्यान व ब्यायाम करने वाले ब्यक्तीय करोना काल मे भी अपने आप को बचाने मे सफल रहा है।छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा लगातार संभाग व जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर लोगो को प्रशिक्षित किया जा रहा है । वही जगह जगह निशुल्क प्रशिक्षण क्रेन्द्र खोल कर हम लोगो को स्वास्थ लाभ देने का प्रयास कर रहे है। इसी कङी मे न्यायधानी मे हम 10 प्रशिक्षण केंद्र खोल कर प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी के मंशा अनुरुप शहर जिला व प्रदेश के लोगो को योग करा कर स्वस्थ रखने का लगातार प्रयास कर रहे है । जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय एवं विकास साहू ने भी योग के महत्ता और आवश्यकता पर अपने सारगर्भित विचार रखे।
इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षिका सुनीता गुप्ता द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06.00 से 07.00 बजे तक स्थान मिनोचा कॉलोनी गॉर्डन बिलासपुर में किया जाएगा।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]