संवाददाता शेख असलम
बिल्हा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है,सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी देवेश राठौर के द्वारा,टीम गठित कर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर, संदेही युवक से पूछताछ किया गया, पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास पांडे महाराज पिता राम कुमार उम्र 18 साल 7 माह निवासी बंगाली पारा सरकंडा का रहने वाला बताया, आरोपी युवक ने बताया कि सामुदायिक भवन अशोक नगर सरकंडा से उसने बाइक चोरी किया है, आरोपी को थाना लाकर जब और सघन पूछताछ की गई तो एक और मोटरसाइकिल आरोपी के कब्जे से बरामद की गई, आरोपी ने बताया कि सिम्स अस्पताल के पास से, उसने हीरो होंडा मोटरसाइकिल काला नीला रंग की चोरी कर घर में छुपा कर रखा है,
उसके घर से मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया है, इस तरह पुलिस ने आरोपी युवक से दो मोटरसाइकिल अपने कब्जे में लिया है, जिसमें एक सीडी डीलक्स एक स्प्लेंडर, आरोपी युवक के खिलाफ 414 ,379 के तहत धारा कायम कर रिमांड पर भेजा गया, पूरी कार्रवाई में निरीक्षक देवी सिंह राठौड़ थाना प्रभारी बिल्हा, आरक्षक अनिल साहू आरक्षक दिनेश पटेल रंजीत खलखो गोकर्ण सिन्हा संतोष मरकाम गोवर्धन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा,

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]