विधायक नाग का बांदे क्षेत्र में 7 गांवो का दौरा- ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने का किया का प्रयास,विधायक नाग ने ग्रामीणों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के लाभ की किए समीक्षा
पखांजुर-शुक्रवार को विधायक अनूप नाग ने बांदे क्षेत्र में एक एक कर सात गांवो का दौरा किया और वहां के ग्रामीणों के हाल-चाल का जायजा लिया। इस दौरे के दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों के प्रगति पर भी ध्यान दिया और साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन में हुई प्रगति का स्वयं हितग्राहियों के मुंह से अनुभव साझा किया।

विधायक अनूप नाग को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के समस्याओं का निराकरण करने का बड़ा दायित्व है। इसी दायित्व को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने बांदे क्षेत्र के तहत सात गांवो में विधायक के दौरे का आयोजन किया। पी.व्ही.84, 85, 86, 99, 100, 97 और पानावर में विधायक ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया और उसके निराकरण के तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन कर निराकरण के निर्देश दिए।
विधायक अनूप नाग ने सभी गांवों में वहा के ग्रामीणों एवं स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। इस बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित गांव में किए गए विकास कार्यों के प्रगति पर जानकारी ली। साथ ही, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों के जीवन में हुई प्रगति का भी जायजा लिया।
विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन को सुविधाजनक बना रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की आय, नौकरी, और विकास से संबंधित अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।
ग्रामीणों ने भी विधायक के साथ मिलकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के प्रति उनकी संतुष्टि है और योजनाओं के लाभ का सही तरीके से उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को भी पेश किया और विधायक से सही समय पर समाधान की अपेक्षा रखी।
इस दौरान बांदे क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे ।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]