संवाददाता शेख असलम
कांग्रेस नेता ने की पौधा वितरण,ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने जनता से की अपील…
मस्तूरी – भदौरा जोन में ज़ोन प्रभारी टाकेश्वर पाटले ने बूथ चलो अभियान के तहत ज़ोन के लोगो के कार्यकर्ता और वोटरों से मुलाकात कर चर्चा किया। साथ ज़ोन प्रभारी ने एक विशेष पूर्ण कार्य वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया।
कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले ने पौधा वितरण कर आम जनता से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपिल की है।
काँग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले ने कटते पेड़ो की वजह से हो रही पर्यावरण प्रदूषण को चिन्ता का विषय बताया इसे रोकने के लिए हम सब को एक – एक पेड़ लगाना चाहिए और उसे संरक्षित के लिए संकल्प लेनी चाहिए। आज हम सब ने भी वृक्षारोपण कर संकल्प लिया। पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक है।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
