संवाददाता शेख असलम 
बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण होने पर बिलासपुर में 30 जून 2023 को संभाग स्तरीय जनसभा सभा को संबोधित करने आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग द्वारा भव्य तैयारी की गई थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने संगठन के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी तय की गई थी। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। नगर में भाजपा मय वातावरण बनाने तथा कार्यक्रम को जन-जन तक पहुॅचाने के लिहाज से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में मोटर सायकिल रैली का आयोजन किया गया। बिलासपुर एवं बिल्हा विधानसभा के युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने हांथो में पार्टी का झंडा थामे प्रधानमंत्री का जयघोष करते हुए मोटर सायकिल रैली रैली निकाली। मोटर सायकिल रैली तिफरा स्थित ग्रांड लोटस परिसर से प्रारंभ होकर तिफरा रेलवे ओव्हर ब्रिज, राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, तिलक नगर चौक, देवकीनंदन चौक होते हुए सिम्स चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, मान सरोवर चौक, हटरी चौक, गांधी चौक, दयालबंद चौक, जगमल चौक, तोरवा चौक, गुरूनानक चौक, पावर हाउस चौक से हेमू नगर मुख्य मार्ग होकर रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान स्थित सभा स्थल पहुॅची। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार शहर के अलग-अलग चौक में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रैली की शक्ल में शामिल होते रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशरवानी ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार के गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण किये है यही समय है कि हम उनके द्वारा देशहित में अर्जित उपलब्धियों को प्रदेशवासियों तक पहुॅचाए। इस परिपेक्ष्य में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी संभागीय सभा को संबोधित करने बिलासपुर आए है। मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हुंकार एवं उनके विचार जन-जन तक पहुॅचे, अतः युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे ऊर्जा व उत्साह से पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने संकल्पित है।
मोटर सायकिल रैली में मुख्यरूप से युवा मोर्चा प्रदेश सहप्रभारी सुशांत शुक्ला, ओपी गुप्ता, जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, कोमल ठाकुर, राहुल सराफ, ओंकार पटेल, सन्नी केसरी, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, आशीष तिवारी, नितिन छाबड़ा, मुकेश राव, हेमंत गुप्ता, अंकित पाल, लव श्रीवास, इन्द्रजीत क्षत्री, देवेश खत्री, अंचल दुबे, विश्वजीत ताम्रकार, राहुल सिंह, साहिल कश्यप, पंकज जायसवाल, अभिषेक राज, सागर वर्मा, गोल्डी विश्वकर्मा, आदर्श बिर्रे, अभिषेक प्रभाकर, राहुल मोहंती, संदीप यादव, द्रोण साहू, देवाशीष दत्त, प्रणव विश्वकर्मा, लव सूर्या, संस्कार सोनी, अमन सोनी, रौनक सलूजा सहित हजारों की संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]