संवाददाता शेख असलम
कोटा क्षेत्र में लगातार नशा व अवैध व्यापार करने वाले के विरुद्ध, कार्रवाई की जा रही है, समाज में शांति भंग करने वाले के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में आज कोटा थाना प्रभारी उत्तम साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड कोटा में सार्वजनिक स्थान पर सोनू मोबाइल दुकान के सामने एक व्यक्ति धारदार हथियार को लहरा कर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को भेजकर बस स्टैंड कोटा में घेराबंदी कर सार्वजनिक स्थान पर लोहे की धारदार हथियार को लहराते व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राम प्रसाद यादव पिता सेवाराम यादव उम्र 24 साल थाना कोटा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया जो आरोपी रामप्रसाद के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त किया है और उसे गिरफ्तार कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू उपनिरीक्षक श्यामलाल
गढ़ेवाल आरक्षक संजय कश्यप रवि राजपूत का सरानी योगदान है।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]