संवाददाता शेख असलम 
आरोपी सनी कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 34 वर्ष पता बिनोवा नगर थाना तारबाहर को एसीसी यू की मदद से तारबहार थाना, अवैध मादक सिरप 52नग के साथ गिरफ्तार किया है, जिला बिलासपुर मे लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं या अवैध कार्य बंद कर चुके हैं। इसलिए एक व्यक्ति शहर में ऑटो में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए रखा है,सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, ACCU बिलासपुर और थाना तारबाहर की टीम को विनोबा नगर (तारबाहर) के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला।
आरोपी से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ 52 नग कोडीन युक्त सिरफ़ जप्त किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया ।
कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, ASI भरत चंद्रवंशी, आरक्षक अजय सिंह, अमित सिंह, कृष्णा कौशिक, प्रफुल्ल लाल ACCU से प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक तरुण केसरवानी, आरक्षक सरफराज खान आदि टीम में शामिल रहे।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]