संवाददाता शेख असलम

मृतक अजय शर्मा
बिलासपुर -सरकंडा थाना क्षेत्र देवनंदन नगर मे आज जीजा साले क़े विवाद मे नाराज साले पर जीजा ने हमला कर मौत क़े घाट उतार दिया,
दरअसल आरोपी की पत्नी पिछले एक माह से अपने मायके मे पति के पीने के वजह से नाराज होकर चली गई थी , आरोपी का विवाह 4-5 वर्ष पूर्व मृतक की बहन से हुआ था!आज शराब पीकर आरोपी के साला अजय शर्मा अपने जीजा क़े घर पहुँचा, और उसके बड़े भाई से विवाद करने लगा, इसी बीच
आरोपी संजीव वाजपेई
आरोपी संजू बाजपेयी आ गया,और उसके साले क़े बीच विवाद इतना बढ़ गया की, साले ने जीजा पर और जीजा ने साले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिस पर मृतक अजय शर्मा को पेट सीने मे वार होने से उसकी मृत्यु हो गयी, वही पर जीजा संजू बाजपेयी को पेट, गले, और सर मे गंभीर चोट आयी है, जिसका इलाज सिम्स मे पुलिस हिरासत में चल रहा है
, वहीं पर सिम्स के मरचयूरी में पोस्टमार्टम के लिए मृतक के शव को रखा गया है,फिलहाल सरकंडा पुलिस ने 302 के मामले कायम कर जांच में जुट गई है, और अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिम्स में दाखिला कराया है और आगे की पूछताछ जारी है।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]