ट्रैक्टर का समान लेकर लौट रहे 2बाइक सवारो को पिकप ने मारी टक्कर, 1की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल, तखतपुर थाना क्षेत्र का मामला।
संवाददाता शेख असलम
बिलासपुर-जिले में फ़िर एकसड़क हादसा सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को सामने से टक्कर मार दी हादसे में वाहन चालक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई दुसरे की हालत गंभीर दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया,
तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम लिदरी में लालपुर निवासी युवक ट्रैक्टर का समान लेकर वापस लौट रहे थे तभी सामने तेज गति से आ रही सब्जी से भरी पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस कि जानकारी के अनुसार केस्तरपुर नवापारा थाना लालपुर निवासी छन्नु भास्कर पिता केवल भास्कर उम्र 29 वर्ष अपने मित्र नीलेश खांडेकर पिता स्वर्गीय वीरेंद्र खांडेकर उम्र 27 वर्ष के साथ दोनों ट्रैक्टर का सामान लेने बिलासपुर गए थे।बिलासपुर से लौट रहे थे तभी बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग के ग्राम लीदरी पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप क्रमांक सीजी 29 ए डी 0145 के चालक ने दुपहिया वाहन चालक को ठोकर मार दी जिससे छन्नू भास्कर और नीलेश खंडेकर दोनों वहीं पर गिर गये है और छन्नू भास्कर की मौके पर ही मौत हो गई निलेश खांडेकर गंभीर रूप से घायल होने के कारण बिलासपुर रिफर किया गया पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
