स्पॉट बिलिंग एवं मीटर रीडिंग श्रमिक ठेका कर्मचारी नवागढ़ ने काम बंद करने हेतु सौंपा ज्ञापन।
नवागढ़ । स्पॉट बिलिंग एवं मीटर रीडिंग करने वाले ठेका कर्मचारी अब हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं, ठेका कर्मियों की मांग है की शासन के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को बंद किया जाए, क्योंकि स्मार्ट मीटर आ जाने से स्पॉट बिलिंग एवं मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी दिक्कत होगी । ज्ञात हो कि कर्मचारी 21 अप्रैल को रायपुर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने गए थे । पूरे छत्तीसगढ़ में ठेका कर्मचारी मांगे पूरी नहीं होने पर 1 मई से हड़ताल पर चले जाएंगे । इसी क्रम में आज सहायक यंत्री उप संभाग एवं कनिष्ठ यंत्री वितरण केंद्र नवागढ़ में ऐ ई मनीष अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर 1 मई से हड़ताल पर जाने की बात कही, ज्ञापन सौंपने के लिए स्पॉट बिलिंग करने वाले कर्मचारी रघुवीर वैष्णव, राजेश जांगड़े, चंद्र कुमार पटेल, बिसाहू राम साहू, रूप सिंह सिन्हा, विल्सटन अनंत, सुभाष घृतलहरे, सुरेश पात्रे, भगवानी राम साहू उपस्थित रहे ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]