*सहेली सोशल वेलफेयर फाउंडेशन नवागढ़ के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न*

सहेली वेलफेयर फाउंडेशन नवागढ़ महिला सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुदयाल सिंह बंजारे नवागढ़ विधानसभा के विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन शामिल रहे जिसमें श्री बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्तियों का सम्मान जिन्होंने अपनी घर गृहस्ती एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसमे
नारी शक्तियों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि
आज के समय में सभी क्षेत्रों में नारी काफी हद तक पुरुषों के बराबरी कर रही है। इस कार्यक्रम में नवागढ़ विधानसभा के क्षेत्र से महिलाओं का सहेली वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सम्मान किया गया इसी क्रम में जिले के समस्त पत्रकार आए हुए थे सभी पत्रकारों का साल श्रीफल प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया!
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रही अंजलि मारकंडे (अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़), सहेली वेल्फेयर फाउंडेशन नवागढ अध्यक्ष सबीना खान, सलमा शरीफ (एडवोकेट बेमेतरा), मोहनी साहू (सब इंस्पेक्टर दुर्ग), सरिता गुप्ता (प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल), मोनिका गुप्ता (नेशनल कबड्डी प्लेयर दुर्ग पुलिस)
सुभद्रा साहू सभापति जनपद पंचायत, लता जयसवाल पार्षद नगर पंचायत, मंजूलता रात्रे पार्षद, अनीता पात्रे वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री, रोली वैष्णव , विद्या जैन , पूजा श्रीवास्तव , नीलू कुशवाहा , मनिंदर कौर , रूबी सलूजा , रनिया देवी एवं बड़ी संख्या में महीला समूह की कामंडो महीला समूह की महिलाए उपस्थित रहीं व नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हर समाज हर वर्ग से क्षेत्र भर से आए माताएं बहने सामिल हुई।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]