बिलासपुर :- गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 135 वाँ शुभ जन्म महोत्सव का आयोजन 19 फरवरी रविवार को शंकर नगर स्थित सत्संग विहार में आयोजित होगा। जिसमे राज्य भर के अनुयायी उक्त महोत्सव में शामिल होंगे। सत्संग विहार के प्रमुख ऋत्विक डॉ. मानस मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ होता है जिसमे जिले सहित दूर दराज के गुरु भक्त उपस्थित होकर इस महा अनुष्ठान में शामिल होकर अमृत सत्संग का आनंद लेते है। 19 फरवरी रविवार को प्रातः 5 बजे से ही उत्सव प्रारंभ हो जाता है जिसमे सर्व प्रथम प्रातः 5:30 पर उषा कीर्तन 6:26 प्रार्थना वाणी पाठ व संगीतांजली 8:30 पर नाश्ता 9:30 पर शोभायात्रा 11 बजे सत्संग साधारण सभा ( आलोच्य विषयः युग समस्या के समाधान में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का भावा आदर्श ) 1 बजे भंडारा प्रसाद 3 बजे मातृ सम्मेलन ( आलोच्य विषय नारी जीवन मे आदर्श की प्रयोजनीयता ) साथ ही बच्चों का ड्रॉइंग प्रतियोगिता , संध्या 4:45 पर डीपी कार्य की समीक्षा कार्यक्रम के अंतिम में संध्या 5:52 बजे प्रार्थना के समापन व प्रसाद वितरण होगा।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]