*गुरूदयाल सिंह बंजारे यूनिट कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, विजेता टीम को विधायक ने दिये 51 हजार का पुरस्कार*
नवागढ़। विधानसभा के ग्राम बदनारा में आयोजित स्व. सेठ रामसिंग साहू स्मृति ग्रामीण स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को शानदार समापन हुआ।
समापन समारोह विधायक गुरूदयाल बंजारे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक ने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 51 हजार की राशि से पुरस्कृत किया और शानदार जीत के लिये विजेता टीम बधाई दिए।
उपविजेता टीम को 21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिता का आयोजन गाँव में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिये किया जाता है।
और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से एक एक गांव में हमारे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल का आयोजन किया जिससे हर उम्र के लोग प्रतियोगिता में भाग ले सके और इस प्रकार के आयोजन से खिलाडियों का आपस में मेलजोल बढ़ता है और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का निर्माण होता है। इस आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया है। इसके लिये आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। आप सभी का हृदय से आभार।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]