बिलासपुर। सतबहनिया मंदिर बंधवापारा में गीता जयंती मनाई गई। इसमें गीता श्लोकों का वाचन व कुछ अंशों की व्याख्या की गई। छह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में गीता के श्लोकों का वाचन किया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
मां सेवा एवं जन कल्याण समिति व आकृति महिला मंडल के तत्वावधान में गीता जयंती समारोह की शुरुआत देव मंच पूजन, दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समिति के अध्यक्ष पं. हरि गोपाल चौबे, पूर्व अध्यक्ष एम.एल. दुबे, अध्यक्ष महिला मंडल पुष्पा ठाकुर, सी.एस. ठाकुर ने मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में सह निर्णायक डोंगेश्वर साहू, सांत्वना शर्मा, परमेश्वरी सराफ, सुकृता साहू रहे। वक्ताओं ने गीता के श्लोकों का वाचन किया और कुछ अंशों की व्याख्या की। कार्यक्रम में जी.एस. देवांगन, आर.एस. देवांगन, लव सराफ, पंचराम राजपूत, लखन सिंह राजपूत, सिद्धेश्वर पाटनवार, शीतल सिंह राजपूत, डॉ. शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, सदस्यों की उपस्थिति रही।
गीता श्लोक पठन प्रतियोगिता में गीता पब्लिक स्कूल, विद्या निकेतन, शा.पू. मा. शाला बंधवापारा, डीएवी व ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल से लगभग 35 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। गीता श्लोंकों का सस्वर पठन व उसके अर्थ भी बताए। इसमें प्रथम मो. अदनान गीता पब्लिक स्कूल व द्वितीय अस्मिता साहू डीएवी, तृतीय मिहीर दुबे ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल व अक्षय पाटनवार लोयला स्कूल को मिला। प्रतियोगिता का संचालन शंकरलाल पाटनवार ने किया।
——————————–
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]