बीजापुर – बीजापुर जिले में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में मुठभेड़ स्थल से एक बैरल ग्रेनेड लांचर बरामद मौक़े से कई ज़िंदा बीजीएल सेल भी बरामद l मौके से विस्फोटक, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ बस्तर आईजी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुठभेड़ की संक्षिप्त जानकारी साझा की है जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा क्षेत्रांतर्गत कैम्प पेगड़ापल्ली से डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा की संयुक्त पार्टी सर्चिंग हेतु कोत्तागुड़ा की ओर रवाना हुये थे।
बस्तर आईजी पी सुंदरराज के अनुसार सर्चिंग के दौरान लगभग 13:00 बजे कोत्तागुड़ा एवं ग्राम पेगड़ापल्ली के मध्य (कैम्प सारकेगुड़ा से लगभग 03 किमी दक्षिण दिशा) में कोबरा 210 बटा0 और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कोबरा के जवान- प्रआर. संजीव कुमार के पैर में गोली लगने से घायल हो गये हैं। घायल जवान फील्ड हॉस्पिटल बासागुड़ा पहुंच चुका है जहां उसका उपचार किया जा रहा । एसटीएफ एवं कोबरा 210 की जवाबी कार्यवाही में माओवादी भाग खड़े हुये । सर्चिंग में मुठभेड़ स्थल से एक बैरल ग्रेनेड लांचर बरामद हुआ । 
मौक़े से कई ज़िंदा बीजीएल सेल भी बरामद l
मौके से विस्फोटक, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद साथ ही मुठभेड़ में कई नक्सलियों के भी हताहत होने की खबर वहीं मौक़े पर लगातार जवानों की सर्चिंग जारी बताया जा रहा है ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]