बिलासपुर/रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा मनरेगा का नाम परिवर्तित किए जाने के विरोध में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ शामिल हुए।
श्री श्रीवास, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं आंध्र प्रदेश प्रभारी हैं, ने इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित शीर्ष कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। उन्होंने सचिन पायलट, दीपक बैज, डॉ. चरण दास महंत, भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, विकास उपाध्याय तथा अरुण वोरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर संगठनात्मक एवं जनहित के विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इस घेराव कार्यक्रम में श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), चरण सिंह राज, रमेश शिकारी (सरपंच), भागवत निर्मलकर, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, कृष्ण श्रीवास, रामलखन जायसवाल, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, कामरान खान, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, अमन साहू, मुकेश अग्रवाल, नवीन दुबे, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, अनिल साहू, हरीश वर्मा, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, दादूराम लस्कर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, सुखदेव तिवारी, हृदेश कश्यप, प्रशांत काशी, सोनू कश्यप, धनंजय कश्यप, ओमप्रकाश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, राजेश यादव, रामप्रसाद केवट, रामप्रसाद चंद्राकर, प्रकाश कमल सेन, श्रीमती अन्नपूर्णा ध्रुव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे श्रमिकों के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया और सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]