ठेकेदार इदरीस अंसारी पर एक स्थानीय व्यवसायी ने दबाव, धमकी और जबरन सामग्री मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय निवासी के अनुसार, ठेकेदार ने पहले रेत और गिट्टी देने के लिए लगातार दबाव बनाया। इंकार करने पर कथित रूप से खुद को प्रभावशाली संगठन से जुड़ा बताकर खुलेआम चेतावनी दी गई कि मजदूरों की टीम का इस्तेमाल कर काम रुकवा दिया जाएगा और व्यापार प्रभावित किया जाएगा।
आरोप है कि जब व्यवसायी ने इस दबाव के आगे झुकने से इनकार किया, तो उसकी छवि खराब करने के लिए उसके खिलाफ गौरेला थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा दी गई। इस पूरे घटनाक्रम को स्थानीय स्तर पर “ठेकेदारी की आड़ में दबंगई” के रूप में देखा जा रहा है।
मामले में लिखित शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है और अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल ठेकेदारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]