गौरेला – नर्मदांचल के अग्रणी शिक्षा संस्थान *मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल* में शिक्षा सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम 13 मार्च 2026 को हंसवाहिनी प्रेक्षागृह में घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक स्वामी जगदीशानंद जी, श्री विनोद काकड़े एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शैलजा स्वामी द्वारा मां वीणावादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से शिक्षक श्री वेद प्रकाश, अनुजा श्रीवास्तव, प्रमिता चौधरी एवं मयंक चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं अतिथियों के करकमलों से विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रावीण्य, कार्य-व्यवहार एवं दक्षता के आधार पर विभिन्न पुरस्कार एवं उपलब्धियां प्रदान की गईं।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। प्रतिभावर्ष के आधार पर प्रत्येक कक्षा में *हाइएस्ट अटेंडेंस, मोस्ट सिंसियर स्टूडेंट, मोस्ट पंक्चुअल स्टूडेंट, मोस्ट क्रिएटिव स्टूडेंट, बेस्ट ड्रेसअप स्टूडेंट* तथा *मैक्सिमम एफर्ट्स इन स्पोकन इंग्लिश* जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। लगभग 160 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संस्थान के प्रबंधाचार्य सम्माननीय हिमाद्री मुनि जी ने सभी विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक एन.के. शर्मा एवं अश्वनी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 2026–27 दिनांक 23 मार्च 2026 से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबंध समिति के सदस्य, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उप
स्थित रहे।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
