[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*होली पर्व पर सख्ती: गुंडरदेही व अर्जुंदा पुलिस का कड़ा आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई*

होली पर्व पर सख्ती: गुंडरदेही व अर्जुंदा पुलिस का कड़ा आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिला ब्यूरो चीफ बालोद – तरुण साहू

बालोद जिले के अंतर्गत गुंडरदेही एवं अर्जुंदा थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला पुलिस बालोद द्वारा 1 मार्च से 5 मार्च तक विशेष संघन यातायात जांच अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्न बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी—

  • मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठकर चलने वालों पर कार्रवाई
  • शराब पीकर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
  • अवैध शराब की बिक्री एवं सेवन पर रोक
  • ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के झगड़ा, लड़ाई-मारपीट पर तत्काल कार्रवाई
  • जुआ एवं सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की सिफारिश या जनप्रतिनिधियों का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति होली के दौरान विवाद या मारपीट कर थाने पहुंचता है, तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी, किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस थाना अर्जुंदा एवं पुलिस थाना गुंडरदेही ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का यह सशक्त आदेश क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *