[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*रामनाम यज्ञ सप्ताह का शताब्दी वर्ष आयोजन प्रारंभ, 24 घंटे होगा अखंड राम नाम जाप*

रामनाम यज्ञ सप्ताह का शताब्दी वर्ष आयोजन प्रारंभ, 24 घंटे होगा अखंड राम नाम जाप

 

*जिला ब्यूरो तरुण साहू की रिपोर्ट*

गुण्डरदेही (चन्दनबिरही)। ग्राम चन्दनबिरही में रामनाम ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ रविवार 1 मार्च से भक्ति और श्रद्धा के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 8 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें 24 घंटे अखंड रामनाम जाप किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन का विशेष महत्व है, क्योंकि यह परंपरा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।

इस यज्ञ की शुरुआत सन् 1926 में क्षेत्र के जमींदार स्वर्गीय ठाकुर निहाल सिंह जी द्वारा की गई थी। उनके द्वारा स्थापित यह धार्मिक परंपरा आज भी निरंतर जारी है और ग्रामवासियों की आस्था का केंद्र बनी हुई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में ठाकुर निहाल सिंह जी के पौत्र एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दामाद तिमिरेन्दु कंवर (परसतराई, कुरुद), शेखर कंवर (राजपरिवार गुण्डरदेही), गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, नरसिंग दास भूतड़ा (भाजपा मंडल दुर्ग), हुमन दुधकौरव (सेवानिवृत्त कर्मचारी), महेश भूतड़ा, जीवन बांदे (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष), सागर साहू (मीडिया प्रभारी), सरपंच तामेश्वर ठाकुर, उपसरपंच तुमलाल साहू तथा राम नाम सप्ताह समिति के अध्यक्ष मुंजनू साहू उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक श्रीराम जी की पालकी (डोला) को कंधे पर उठाकर भ्रमण कराया और मां बगदाई प्रांगण में स्थापित किया। इस दौरान पूरे गांव में भक्ति का वातावरण बना रहा और जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम की व्यवस्था में समिति के कोषाध्यक्ष दिलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डोमेश साहू, सचिव नंदकिशोर साहू, सहसचिव भूषण साहू, पंचगण एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी सक्रिय रहे। इसके अलावा जीवन साहू, प्रताप साहू, श्रवण साहू, जीवन देवांगन, बिसेलाल भारद्वाज, राजेन्द्र साहू, मनहरण साहू, शशिकांत, जितेन्द्र यदु, भेषज साहू, ईश्वर दास, नोमेश मंडल, लोकेश यादव, तोखू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन शिक्षक देवधर साहू (चन्दनबिरही) द्वारा किया गया।

आयोजन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 8 मार्च को विसर्जन शोभायात्रा में गेंड़ी नृत्य (चिलमगोंटा) विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं 9 मार्च सोमवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विशाल महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन कर रामनाम ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन किया जाएगा।

ग्राम चन्दनबिरही में आयोजित यह शताब्दी वर्ष समारोह क्षेत्र की धार्मिक एकता, आस्था और परंपरा का प्रतीक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *