[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

**गुंडरदेही के चंदनबिरही में अखंड सम सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं मां बगदाई मंदिर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन **

गुंडरदेही के चंदनबिरही में अखंड सम सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं मां बगदाई मंदिर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन 

जिला ब्यूरो चीफ – तरुण साहू, बालोद

 

बालोद/गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनबिरही में मां बगदाई मंदिर की स्वर्ण जयंती के अवसर पर अखंड सम सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 मार्च से 9 मार्च 2026 तक श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 1 मार्च को स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 5 मार्च से 9 मार्च तक आमंत्रित रामधुनी मंडलियों द्वारा मंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

6 मार्च को तुलसी वर्षा, 7 मार्च को दही लूट तथा 8 मार्च को विधिवत विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान ऐतिहासिक गेड़ी नाच की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें चिलमगोटा ग्राम की गेड़ी नाच पार्टी अपनी प्रस्तुति देगी।

समापन दिवस 9 मार्च को समस्त ग्रामवासियों एवं आगंतुक अतिथियों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजक समिति अध्यक्ष मुंजनू साहू, उपाध्यक्ष डोमेश साहू, कोषाध्यक्ष दिलेश्वर साहू, सचिव नंदकिशोर साहू, सहसचिव भूषण साहू सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह धार्मिक आयोजन पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *