[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*छोटी सी उम्र, बड़ा जज़्बा: 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा पहला रोज़ा, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ…*

*छोटी सी उम्र, बड़ा जज़्बा: 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा पहला रोज़ा, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ…

बिलासपुर 23 फरवरी 2026।बिलासपुर के रेलवे कॉलोनी चुचूचियापारा मस्जिद के पास रहने वाली महज 6 वर्ष की मासूम बच्ची अरीबा फातिमा ने इस पवित्र रमज़ान माह में अपना पहला रोज़ा रखकर सभी का दिल जीत लिया। नन्हीं अरीबा ने पूरे 14 घंटे का रोज़ा रखकर शाम को इफ्तार किया। इतनी छोटी उम्र में उनका यह हौसला और जज़्बा लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।
रोज़ा इफ्तार के दौरान अरीबा ने अपने परिवार के साथ दुआ में हाथ उठाए और देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की कामना की, उन्होंने प्रार्थना की कि देश में प्रेम, सद्भाव और एकता बनी रहे। एक छोटी बच्ची के मन में देश के प्रति इतनी सकारात्मक सोच देख परिवार और आसपास के लोग भावुक हो उठे।
अरीबा फातिमा के पिता टीपू खान और माता आरिफा खान ने बताया कि उनकी बेटी काफी उत्साहित थी और खुद से रोज़ा रखने की इच्छा जताई थी। परिवार ने भी उसे प्रोत्साहित किया और पूरे दिन उसका हौसला बढ़ाते रहे,रोज़ा खोलते समय घर का माहौल बेहद खुशी और गर्व से भरा हुआ था। अरीबा जैसी मासूम बच्चियों के संस्कार और सोच समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। छोटी उम्र में ही धार्मिक आस्था के साथ देशप्रेम का संदेश देना अपने आप में एक सुंदर उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *