[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी **श्री रघुवर दयाल अग्रवाल (79 वर्ष)** का आज निधन,

**बिलासपुर।** शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी **श्री रघुवर दयाल अग्रवाल (79 वर्ष)** का आज निधन हो गया। उनके निधन से व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्वर्गीय श्री अग्रवाल, स्व. श्री बाबूलालजी मित्तल के सुपुत्र थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सुभाष अग्रवाल एवं शैलेश अग्रवाल के बड़े भाई तथा लोकेश अग्रवाल के पिता थे।

उनकी अंतिम यात्रा 14 फरवरी को शाम 4 बजे उनके निवास जूना बिलासपुर से मुक्तिधाम मधुबन (नारियल कोठी) के लिए प्रस्थान करेगी।

स्वर्गीय श्री अग्रवाल शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान *रघुवर दयाल सुभाष कुमार* (व्यापार विहार) से जुड़े हुए थे और अपने सौम्य व्यवहार एवं सामाजिक सहभागिता के लिए जाने जाते थे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दे।

**ॐ शांति।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *