[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

अर्जुंदा-कांदूल में दो दिवसीय लोक कला महोत्सव का शुभारंभ, भाव-भक्ति के साथ हुआ आयोजन

अर्जुंदा-कांदूल में दो दिवसीय लोक कला महोत्सव का शुभारंभ, भाव-भक्ति के साथ हुआ आयोजन

बालोद | जिला ब्यूरो चीफ: तरुण साहू

बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कांदूल में 7 फरवरी से दो दिवसीय लोक कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन संयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ।

महोत्सव के अवसर पर बाहर से आमंत्रित नामी-गिरामी कलाकारों का ग्रामवासियों एवं संयोजक समिति द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिससे पूरे ग्राम की शोभा और गरिमा बढ़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

 

 

*देखें पूरी विडिओ 👇👇👇*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से तहसील साहू संघ अध्यक्ष उमाशंकर साहू, ग्रामीण संरक्षक हेमंत सेन, राजेश यादव, प्रमोद साहू, ग्राम सरपंच पदुम साहू, सचिन भूषण साहू, गिरवर साहू, भूतपूर्व सरपंच पति मेघराज साहू सहित संयोजक समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लोक कला महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं एवं छत्तीसगढ़ी लोक कला को मंच प्रदान किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *