[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*प्रयास अकैडमी बिलासपुर स्कॉलरशिप परीक्षा 2026-27 का परिणाम जारी*

प्रयास अकैडमी बिलासपुर स्कॉलरशिप परीक्षा 2026-27 का परिणाम जारी

माही गुप्ता ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान, 38 हजार से अधिक छात्र हुए शामिल

बिलासपुर।
प्रयास अकैडमी बिलासपुर द्वारा आयोजित प्रयास स्कॉलरशिप टेस्ट 2026-27 का परिणाम घोषित कर दिया गया। यह परीक्षा समूचे छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 38,542 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की।

परीक्षा परिणाम के अनुसार माही गुप्ता ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था एवं जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर प्रयास अकैडमी के चेयरमेन डॉ. सचिन यादव ने फोन के माध्यम से माही गुप्ता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में
द्वितीय स्थान – आराध्या साहू,
तृतीय स्थान – अनन्या नारंग,
चतुर्थ स्थान – अर्पित केरकेट्टा,
पंचम स्थान – रुची,
षष्ठम स्थान – दिपांशु सिंह,
सप्तम स्थान – एम.डी. आहिल मेमन,
अष्टम स्थान – भूपेश कुमार साहू,
नवम स्थान – रेयांश लदेर,
दशम स्थान – यशपाल टंडन ने प्राप्त किया।

परीक्षा परिणाम छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.prayasbilaspur.com पर देख सकते हैं।

प्रयास अकैडमी की उपलब्धियों की बात करें तो अब तक यहाँ से 800 से अधिक डॉक्टर, 1200 से अधिक इंजीनियर तथा 300 से अधिक छात्र सिविल सर्विसेस में चयनित हो चुके हैं। संस्था बहुउद्देशीय शैक्षणिक मॉडल के तहत कर्तव्यनिष्ठ स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है।

संस्था द्वारा नई शिक्षा प्रणाली अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रारंभिक कक्षाओं से ही मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं सिविल सर्विसेस की तैयारी कराई जाती है। राजस्थान (कोटा) एवं दिल्ली की विशेष शिक्षा पद्धति को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराते हुए प्रयास अकैडमी बिलासपुर में उच्चस्तरीय शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रही है।

प्रावीण्य सूची में चयनित छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि वे 28 फरवरी 2026 तक संस्था से संपर्क कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा।
प्रयास अकैडमी सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा 210 सीटें निःशुल्क शिक्षा के लिए आरक्षित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *