**खेल और फिटनेस को नई पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया इंटरनेशनल लेवल स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन**
**बिलासपुर।**
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक नया इतिहास जुड़ गया है। युवाओं और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शहर में एक अत्याधुनिक एवं सर्व-सुविधायुक्त इंटरनेशनल लेवल स्पोर्ट्स सेंटर जिम का भव्य उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। यह स्पोर्ट्स सेंटर मुंगेली नाका, संजय तरुण पुष्कर के पीछे स्थित कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया गया है।
उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ऐसे आधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर युवाओं को सही दिशा, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। उन्होंने इस पहल को बिलासपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह केंद्र खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करेगा।
इस स्पोर्ट्स सेंटर की विशेषता यह है कि इसे पूरी तरह इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप विकसित किया गया है। जिम ओनर ने बताया कि यह सिर्फ एक सामान्य जिम नहीं, बल्कि एक कंप्लीट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सेंटर के रूप में कार्य करेगा।
यहां खिलाड़ियों के लिए
* फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन यूनिट
* अत्याधुनिक मशीनों से लैस जिम ट्रेनिंग
* स्पोर्ट्स साइंस आधारित न्यूट्रिशन व डाइट प्लान
* इंजरी रिकवरी एवं परफॉर्मेंस सुधार पर विशेष फोकस
जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
स्पोर्ट्स सेंटर के डायरेक्टर डॉ. अविनाश जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य खिलाड़ियों को सुरक्षित, वैज्ञानिक और प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करना है, ताकि वे बिना चोट के अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकें। उन्होंने बताया कि यहां युवा खिलाड़ियों से लेकर प्रोफेशनल एथलीट्स तक के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किए गए हैं।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, युवा वर्ग, फिटनेस एक्सपर्ट्स एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस स्पोर्ट्स सेंटर के शुरू होने से अब बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]
