**भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बने टीपू खान**
**बिलासपुर।**
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठन को मजबूत करते हुए टीपू खान को बिलासपुर ग्रामीण जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष **मखमूर इकबाल खान** की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष **मोहित जयसवाल** की अनुशंसा पर की गई।
नियुक्ति के पश्चात टीपू खान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम का धन्यवाद किया।
टीपू खान की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
