तीन वर्षों से अंधेरे में डूबे खेतों में लौटी रोशनी, जनसेवक जसवंत सिन्हा की पहल से किसानों को मिली बड़ी राहत
गुंडरदेही।
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरकापार के किसानों के लिए बीते तीन वर्षों से चली आ रही एक बड़ी समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। लंबे समय से गांव में बिजली लाइन एवं खंभों की सुविधा न होने के कारण किसान खेती-किसानी जैसे अपने मूल कार्य से वंचित हो रहे थे। बार-बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद भी किसानों की पीड़ा अनसुनी रह गई थी।
ऐसे कठिन समय में जब ग्राम गोरकापार के किसान अपनी व्यथा लेकर जनसेवक जसवंत सिन्हा के पास पहुँचे, तो उन्होंने पूरे संवेदनशीलता, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किसानों की समस्या को समझा और तत्काल इस विषय पर संज्ञान लिया।
जसवंत सिन्हा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से निरंतर संवाद स्थापित कर किसानों के अधिकार और हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाई। उनके सतत प्रयासों और प्रभावी हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप ग्राम गोरकापार में बिजली के खंभे स्थापित किए गए तथा विद्युत लाइन की सुविधा प्रारंभ की गई।
बिजली सुविधा शुरू होने से किसानों में खुशी की लहर है। अब सिंचाई एवं अन्य कृषि कार्य पुनः सुचारु रूप से संभव हो पाए हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
यह पहल न केवल किसानों के जीवन में उजाले की किरण लेकर आई है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि जब नेतृत्व संवेदनशील, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित हो, तो जनसमस्याओं का समाधान अवश्य होता है।
ग्रामवासियों ने जसवंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें किसानों के सच्चे हितैषी और जनआस्था का प्रतीक बताया है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
