[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने राहुल कश्यप*

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने राहुल कश्यप
बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठन को मजबूती देते हुए राहुल कश्यप को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद राहुल कश्यप ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे वर्षों की मेहनत का परिणाम बताया।

राहुल कश्यप ने कहा कि वे सबसे पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं, विशेष रूप से नेता अमर अग्रवाल का, जिनके मार्गदर्शन और विश्वास के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं और आज मिला यह दायित्व उनकी मेहनत की पहचान है।

नव नियुक्त जिला महामंत्री राहुल कश्यप ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जहां भी किसानों की आवाज बुलंद करने की आवश्यकता होगी, वे पूरी दमदारी के साथ उनके पक्ष में खड़े रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भले ही यह पद उनके लिए नया है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में रहकर वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *