**प्लेन लैंडिंग के दौरान हादसे पर नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जताया गहरा शोक**
रायपुर।बिलासपुर,
नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा पार्टी सुप्रीमो अजीत पवार साहेब के साथ आज विमान की लैंडिंग के दौरान घटित हुए दर्दनाक हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई है।
नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवेशकर गोरख ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इस हादसे से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। यह क्षति न केवल पार्टी के लिए बल्कि देश की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
प्रदेश अध्यक्ष गोरख ने कहा कि नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ परिवार इस दुःख की घड़ी में पार्टी नेतृत्व एवं शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है, और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोक सभा में नीलेश बिस्वास, अंबिका शर्मा, हिमांशु, देवब्रत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
शोक सभा के बाद पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बारामती के लिए रवाना हुआ, जहां अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
