नागपुर डिप्टी सिंगल में मंडई समारोह के उपलक्ष्य में बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
नागपुर (महाराष्ट्र) | छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ – तरुण साहू
महाराष्ट्र के नागपुर स्थित डिप्टी सिंगल में मंडई समारोह के पावन अवसर पर 27 जनवरी को छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की देखभाल, शिक्षा एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया गया। शिक्षकों ने बच्चों को सही दिशा में शिक्षा देने और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मंडई समारोह की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।
इस अवसर पर मंडई समारोह अध्यक्ष शिव बनपेला की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जगदीश सेलोकर, छोटू निर्मलकर, सरवन जी, संतोष यादव, विष्णु बनपेला सहित बड़ी संख्या में डिप्टी सिंगलवासी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों द्वारा मनाया गया यह मंडई समारोह सांस्कृतिक एकता, शिक्षा और परंपरा का सुंदर संगम साबित हुआ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
