[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*प्रभु श्रीराम और निषादराज का प्रेम मानवता का सर्वोच्च उदाहरण, तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

*प्रभु श्रीराम और निषादराज का प्रेम मानवता का सर्वोच्च उदाहरण तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

*जिला ब्यूरो तरुण साहू*

*जिला पंचायत अध्यक्ष ग्राम बिरेतरा और चिचलगोंदी में के गुहा निषादराज जयंती में हुई शामिल*

*बालोद :-* ग्राम बिरेतरा और ग्राम चिचलगोंदी में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा निषादराज जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, भक्ति और भगवान श्रीराम व निषादराज के अटूट प्रेम की गूंज सुनाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने भक्त गुहा निषादराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निषादराज प्रभु श्रीराम के अनन्य सखा थे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और महाराज गुहा निषादराज का प्रेम ऊंच-नीच और जाति-पाति के बंधनों से परे था। जब प्रभु वनवास पर थे तब निषादराज ने ही उन्हें गंगा पार कराया था। उनका संबंध समर्पण और अटूट मित्रता का प्रतीक है, जो आज के समाज को आपसी सद्भाव की सीख देता है। उन्होंने बिरेतरा और चिचलगोंदी दोनों ही ग्रामों में उपस्थित जनसमूह को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान का संकल्प दोहराया। इस दौरान समाज ग्राम चिचालगोंदी में ओमेश्वर साहू जनपद सदस्य, पुष्पेन्द्र चंद्राकर पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद,दाऊ हरदेव लाल दिल्लीवार अध्यक्ष पेंशनर संघ गुण्डरदेही, मीना दिल्लीवार सरपंच चिचलगोंदी, भानुराम यदु ग्रामीण अध्यक्ष, संतोष ठाकुर उपसरपंच, लता साहू पंच, नेमू राम निषाद सामाजिक अध्यक्ष, कुलेश्वर निषाद तथा ग्राम बिरेतरा में रीना देशमुख जनपद सदस्य, पुष्पेन्द्र चंद्राकर पूर्व सदस्य जिला पंचायत, तारिणी देशमुख सरपंच बिरेतरा, योगेश देशमुख पूर्व सरपंच, हेमू राम रजक ग्रामीण अध्यक्ष, ललिता निषाद पंच, रामदेव रजक पंच, घनशुराम साहू पंच, छन्नू राम साहू पंच, महेश कुमार निषाद सामाजिक अध्यक्ष, हेमंत निषाद, हरूराम निषाद सहित निषाद समाज के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *