**गुंडरदेही में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, वार्ड क्रमांक 12 में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन**
**— ब्यूरो चीफ: तरुण साहू
बालोद / गुंडरदेही**
गुंडरदेही नगर पंचायत में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में वार्डों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 12 में लगभग 9.68 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि नगर पंचायत गुंडरदेही के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता है। लंबे समय से इस क्षेत्र में पक्की सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आने वाले समय में गुंडरदेही के प्रत्येक वार्ड में इसी तरह विकास कार्य देखने को मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के गुंडरदेही आगमन के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत तेज गति से होती दिखाई दे रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में संतोष और उत्साह का माहौल है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
