[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

**श्री हनुमंत कथा की तैयारियां जोरों पर, 24 से 29 दिसंबर तक होगा आयोजन**

**श्री हनुमंत कथा की तैयारियां जोरों पर, 24 से 29 दिसंबर तक होगा आयोजन**

बिलासपुर। बागेश्वर धाम के आचार्य **पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री** के मुखारविंद से आयोजित होने वाली **श्री हनुमंत कथा** की तैयारियां अनवरत रूप से जारी हैं। यह भव्य धार्मिक आयोजन जयंती स्टेडियम के बाजू मैदान में **24 दिसंबर से 29 दिसंबर** तक संपन्न होगा।

कथा आयोजनकर्ता **सेवा समर्पण समिति** के संयोजक **राकेश पाण्डेय** के मार्गदर्शन में आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कथा स्थल पर डोमशेड निर्माण का कार्य दिन-रात जारी है, वहीं साफ-सफाई और समुचित व्यवस्थाओं को लेकर समिति के सदस्य लगातार सेवाएं दे रहे हैं।

सेवा कार्य में सहभागिता के लिए वालंटियर पंजीयन भी प्रारंभ कर दिया गया है। वालंटियर कार्ड बनवाने हेतु आधार कार्ड की दो फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो आयोजन स्थल पर स्थापित कार्यालय काउंटर में जमा की जा रही है। दुर्ग, भिलाई के अलावा रायपुर और राजनांदगांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु वालंटियर कार्ड बनवाने और सेवा देने के लिए पहुंच रहे हैं।

आयोजनकर्ता राकेश पाण्डेय ने समस्त **श्री हनुमान भक्तों** से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। भक्ति, सेवा और श्रद्धा से ओतप्रोत यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *