[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*जगदलपुर में गूंजेंगे सुरों के तराने — ‘तिनक धिन धा, कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ के लिए ऑडिशन 17 जनवरी को*

“जगदलपुर में गूंजेंगे सुरों के तराने — ‘तिनक धिन धा, कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ के लिए ऑडिशन 17 जनवरी को ”

जगदलपुर । सुरीली आवाज़ को मंच देने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा जगदलपुर में ‘तिनक धिन धा कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का ऑडिशन 17 जनवरी प्रातः 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित होगा।

आडीशन प्रक्रिया के बाद टॉप 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके उपरांत प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 18 जनवरी को शाम 4.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हाॅल मे होगा।

फिनाले में विजयी प्रतिभागियों को नगद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार ₹51,000, द्वितीय पुरस्कार ₹,31,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹2,1000 निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त टॉप 12 प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र, तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरनदेव सिंह मेयर जगदलपुर, महापौर संजय पांडेय जी उपस्थित रहेंगे । विशिष्ट अतिथि एवं स्पॉन्सर — श्याम सोमानी, सुशील मौर्य, शैलेष जारी, आर. के. नायडू, अमन खान , हर बन्धू ठाकुर , गुरमीत सिंह वोरा , डाॅ. एन.डी. चक्रवर्ती शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों का मंच से सम्मान किया जाएगा।

विशेष सम्माननीय अतिथि के रूप माही श्रीवास्तव , अमृतराज , बी. वासु राव, महेश ठाकुर, वंदना पाॅल , एम. बी. मंजुषा, . वीरेन्द्र कुमार, श्री संजय तिवारी, समीर सेन, दिलीप पांडेय शामिल है

आयोजकगण— तरुण कुमार, एडवोकेट शिवनारायण सोनी, शशि पूनम, आलोक भट्टाचार्य, वीरेंद्र प्रसाद, सीमा सूदन, वीरेंद्र प्रसाद,डाॅक्टर आलोक भट्टाचार्य, मीना सोनी, अफजल अली, यश सिंह, संग्राम सिंह राना, महेंद्र महापात्र, शबाना शेख, संध्या पाठक .

इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं—
98279 28289, 98711 24737, 788 727 8659

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *