[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर ने शासकीय स्कूल कांदूल को गोद लिया*

**कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर ने शासकीय स्कूल कांदूल को गोद लिया

पुण्यतिथि पर आयोजित न्योता भोज में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति**

ब्यूरो रिपोर्ट – तरुण साहू, बौद्धिक भारत, गुंडरदेही (बालोद)
गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कांदूल में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी को डिप्टी कलेक्टर द्वारा गोद लिया गया। इसी अवसर पर डिप्टी कलेक्टर के पिताजी की पुण्यतिथि पर न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व जनपद अध्यक्ष सुचित्रता हेमंत साहू, ग्राम पंचायत कांदूल की सरपंच पदुम साहू, सचिव रेखराम साहू, प्रमोद साहू, पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसका कलेक्टर एवं अतिथियों ने सराहना की। कलेक्टर ने बालक–बालिकाओं को खेलकूद व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु विशेष प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता, मां सरस्वती एवं वीर सपूतों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

विद्यालय परिवार, ग्रामवासी तथा शाला विकास समिति के सहयोग से न्योता भोज को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *