कांदुल में अवैध शराब बिक्री पर अर्जुंदा थाना की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ। तरुण साहू, बालोद
अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्जुंदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के कांदुल में छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
- संतोष सिंहा
- मोहन साहू
- डोमन चंद्रवंशी
- मुन्ना साहू
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब की बोतलें तथा बिक्री में उपयोग होने वाले सामग्री बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में अग्रसर कर दिया गया है।
अर्जुंदा थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में इस तरह के अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने की मांग दोहराई है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
