बालोद: ओरमा सरपंच ने मेडकी धान खरीदी केंद्र में पहुँचे प्रथम किसान का किया सम्मान
तरुण साहू | बालोद
जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम मड़की स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेडकी (पंजीयन क्रमांक 189) में आज राज्य सरकार की 15 नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। मेडकी खरीदी केंद्र में प्रथम किसान के रूप में बघमरा निवासी श्रीमती सुखदई बाई निषाद की 18 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी की गई।
इस अवसर पर उपस्थित ओरमा सरपंच मंजूलता परस साहू ने प्रथम किसान का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ से सम्मान कर धान खरीदी सत्र की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी किसान को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
सरपंच मंजूलता साहू ने कहा—“मोदी की गारंटी के तहत 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल का वादा पूरा करते हुए प्रदेश भर में आज धान खरीदी की भव्य शुरुआत हुई है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित
कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी गुणवंत लाल श्रीवास्तव, पंच रोशनी साहू, किसान जगदीश साहू, तेजराम साहू, ग्राम पटेल होरीलाल साहू, छबील साहू, घणाराम निषाद, पंच संतोष साहू, नारायण साहू, भोजराम साहू, रेखा ठाकुर, कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
धान खरीदी केंद्र में प्रक्रिया प्रभारी मनोज कुमार नेताम और ओरमा पंचायत सचिव संतोष साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई।
किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं — अधिकारियों का दावा
प्राधिकृत अधिकारी गुणवंत लाल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मेडकी खरीदी केंद्र बालोद जिले का वह केंद्र है जहाँ खरीफ फसल के दौरान खाद की किसी प्रकार की किल्लत नहीं हुई। राज्य में सुशासन के चलते किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने समस्त किसानों को धान खरीदी शुभारंभ की बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
