[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

अर्जुंदा  मटिया से गोरकापार मार्ग जर्जर, विभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण…

अर्जुंदा  मटिया से गोरकापार मार्ग जर्जर, विभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ: तरुण साहू, बालोद

बालोद। अर्जुंदा मटिया से देवगहन, सिकोला, सलोनी और चीचा नाला होते हुए गोरकापार तक जाने वाला सड़क मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुँच चुका है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर गड्ढों के चलते कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क की मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर सड़क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस सड़क मार्ग की मरम्मत एवं सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *