[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

**जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा — मुंदेरा में उग्र चक्का जाम, प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश**

**जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा — मुंदेरा में उग्र चक्का जाम, प्रशासन के खिलाफ तीखा आक्रोश**

बालोद/गुंडरदेही। जिला ब्यूरो तरुण साहू
ग्राम पंचायत **मुंदेरा** के ग्रामीणों ने आज सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर **जबरदस्त आक्रोश जताते हुए चक्का जाम** कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि **मुंदेरा से तवेरा मार्ग** अब इस कदर जर्जर हो चुका है कि उस पर चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे तालाब में तब्दील हो चुके हैं, जिससे **स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों** का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत **शासन-प्रशासन से लेकर कलेक्टर तक** की, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई। हर बार **सिर्फ आश्वासन और लीपापोती** की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कभी-कभार **एक-दो डंपर मलमा डालकर खानापूर्ति** कर दी जाती है, ताकि दिखावा किया जा सके कि सुधार कार्य हुआ है।

लंबे समय से ठगे जा रहे ग्रामीणों ने अब **सड़क पर उतरकर “लॉलीपॉप नहीं, सड़क दो”** जैसे नारों के साथ **तीखा विरोध प्रदर्शन** किया। उनका कहना है कि अगर **एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई**, तो वे **गुंडरदेही-धमतरी चौक पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम** करेंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा — **जब तक सड़क दुरुस्त नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *