[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*अग्नि वीर भर्ती : असेंबली हॉल पेंड्रा में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन*

*अग्नि वीर भर्ती : असेंबली हॉल पेंड्रा में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन*
कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो जीपीएम
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 अक्टूबर 2025/ भारत सरकार की अग्नि वीर भर्ती योजना के तहत युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने और युवकों को भारतीय सेना संबंधी जानकारी प्रदान करने हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुदेशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के असेंबली हॉल पेंड्रा में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूबेदार राघवेंद्र सिंह तथा हवलदार विक्रम सिंह द्वारा विद्यालय के एनएसएस इकाई 030 संबद्ध अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के स्वयंसेवक, छात्र छात्राएं, शास हाई स्कूल धोबहर के छात्र-छात्राओं को सेना में भर्ती हेतु विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में अवगत कराया गया, जिसमें सेना के अधिकारी के रूप में भर्ती, अग्नि पथ स्कीम तथा अन्य पद स्थाई भर्ती हेतु भर्ती प्रक्रिया शिक्षा और शारीरिक मापदंड आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सेना में अग्नि वीर प्रक्रिया के तहत मिलने वाले विभिन्न वेतन भत्तों, लाभ तथा सेना सेवा अवधि के बारे में अवगत कराया गया!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने सेना के इस प्रयास की सराहना की और संबंधित अधिकारियों को बेहतरीन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रशंसा की। कार्यक्रम में 650 छात्र छात्राओं सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य राम शरण आर्मो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *