[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

*डीईओ ने ली उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक*

*डीईओ ने ली उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक*
कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो जीपीएम
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* आज गौरेला के जनपद सभाकक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी की अध्यक्षता में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया जिसमें विकासखंड गौरेला के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक गण उपस्थित रहे। आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 7 दिसम्बर को आयोजित होने वाली महा परीक्षा अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक संख्या खासकर लक्ष्य के अनुरूप शिक्षार्थियों को परीक्षा में बैठाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सभी सीएसी एवं ग्राम प्रभारियों को लक्ष्य के अनुसार सर्वे करने एवं उनकी एंट्री तत्काल करने को निर्देशित किया गया।
साथ ही जो सीएसी आज की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे उन्हें शो काज नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के अंत में सभी को साक्षरता सपथ दिलाई गई। आज की समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से बीआरसी संतोष सोनी, नोडल अधिकारी मुकेश कोरी, आलोक शुक्ला, सहायक नोडल संजय गुप्ता, सहित विकास खंड गौरेला के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक और ग्राम प्रभारी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *