**गुंडरदेही के खलारी में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा संपन्न**
*ब्यूरो चीफ : तरुण साहू, बालोद*
गुंडरदेही ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम **खलारी** में **स्वर्गीय ईश्वरलाल साहू** की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर **श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह** का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
इस आयोजन में **प्याज पीठ से परम पूज्या देवी गरिमा शर्मा जी** ने अपने मधुर श्रीमुख से कथा का रसपान कराया। संगीत और भक्ति से ओतप्रोत कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे सप्ताह ग्रामवासियों एवं साहू परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा और समर्पण के साथ कथा में भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन ** शकुन साहू, राजलक्ष्मी साहू, डोमेन्द्र कुमार, लोकेश्वरी साहू, हिमांशु साहू** एवं उनके सह-परिवार, **जेठमल परिवार** तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।
समापन दिवस पर **श्रीमद् भागवत आरती** एवं **शिव भजन संध्या** के पश्चात प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की व्यवस्था **महेंद्र साहू (समाजसेवक)** द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से की गई।
माता रानी की कृपा और ग्रामवासियों की एकजुटता से यह आयोजन अत्यंत सफल और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
