दुर्गा नगर लिंगियाडीह के जननेता अधिवक्ता दिलीप पाटिल बने कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) पद के प्रबल दावेदार
बिलासपुर। दुर्गा नगर लिंगियाडीह निवासी, मिलनसार स्वभाव और गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले अधिवक्ता एवं पार्षद दिलीप पाटिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) पद के लिए एक मजबूत और सर्वसम्मति के दावेदार के रूप में उभरे हैं। अपने सहज व्यवहार, संगठनात्मक क्षमता और सेवा भाव के कारण वे आज पार्टी कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बन चुके हैं।
16 मार्च 1980 को जन्मे दिलीप पाटिल ने अपने पिता स्व. मुकुंद पाटिल और माता यशोदा पाटिल के संस्कारों से प्रेरणा लेकर जीवन को समाजसेवा और संगठन को समर्पित कर दिया। उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा रहा है। उनकी माता 1987 से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और 1989 व 1994 में सरपंच पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। वहीं, परिवार की महिलाएँ — लीला पाटिल और उर्मिला पाटिल शहर महिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर रहकर संगठन को मजबूत कर रही हैं।
राजपूत क्षत्रिय समाज से आने वाले दिलीप पाटिल ने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1998-99 में NSUI जिला सचिव के रूप में की। इसके बाद वे ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष (2004-12), युवा कांग्रेस जिला सचिव (2006-07), झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष (2005-15), पंच (2015-19), उपसरपंच (2017 से) और शहर कांग्रेस महामंत्री (2022) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते रहे।
सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2001 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में भी वे सीतादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक के रूप में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
वर्ष 2025 में वार्ड क्रमांक 52 से पार्षद चुने जाने के बाद से दिलीप पाटिल अपने क्षेत्र में सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। आम जनता के बीच उनकी छवि एक सुलभ, सजग और संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित है।
जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा —
“यदि पार्टी मुझे अवसर देती है, तो मैं बिलासपुर ग्रामीण के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को नई ऊर्जा दूँगा और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बढ़त दिलाऊँगा।”
उनकी इस दावेदारी से लिंगियाडीह समेत पूरे ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनके समर्थन में एकजुटता दिखाई है। हर वर्ग में लोकप्रिय दिलीप पाटिल आज एक सच्चे जननेता के रूप में उभर रहे हैं, जो सबको साथ लेकर कांग्रेस को नई दिशा और शक्ति देने का संकल्प रखते हैं।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836
